मकर संक्रांति 2024: मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार क्या दान करें ?


मकर संक्रांति 2024:  में हर साल लोग गौशाला को दान देते है उसका भी एक अलग महत्व है लेकिंन अगर आप उसके साथ साथ आपके राशि के अनुसार दान करते है तो आपकी किस्मत में और भी अच्छा होगा। आइए जानते कौन सी राशि को क्या दान करने से अधिक लाभ इस मकर संक्रांत के दिन.

मकर संक्रांति 2024: मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार दान करें


मकर संक्रांति 2024 : ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव और गौचर की पूजा का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के गोचर को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलता है, इस प्रकार एक वर्ष में 12 बार गोचर होता है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो उसे मकरसंक्रांति कहा जाता है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार विशेष रूप से मनाया जाता है। मकर संक्रांति 2024 पर सूर्य भगवान दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाते हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही पिछले एक महीने से चल रहा खरमास समाप्त हो जाता है।

 मकर संक्रांति 2024 राशि के अनुसार दान करें

मकर संक्रांति 2024 : सभी प्रकार के शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक है। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि जो भी मकर संक्रांति के दिन अपनी राशि के अनुसार सूर्य देव की पूजा, स्नान और दान करता है, उसके जीवन में हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है। आइए जानें इस मकर संक्रांति पर अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मेष और वृश्चिक / aries and scorpio

मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। ऐसे में ये दोनों ही राशियां मंगल ग्रह से प्रभावित होती हैं। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान के बाद तिल, गुड़, खिचड़ी, दाल, मीठे चावल, लाल या गुलाबी रंग के ऊनी कपड़े का दान करना शुभ होता है।

वृषभ और तुला / taurus and libra

शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव और आराम प्रदान करने वाला माना जाता है। मकर संक्रांति पर चीनी, चावल, दूध-दही, सफेद या गुलाबी ऊनी कपड़ा, खिचड़ी और तिल का दान करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।

मिथुन और कन्या / gemini and virgo

बुध मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। ऐसे में कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए मकर संक्रांति पर स्नान के बाद साबुत मूंग, खिचड़ी, मूंगफली, हरे कपड़े आदि का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि / Cancer

चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी ग्रह है। ऐसे में चंद्रमा और सूर्य को प्रसन्न करने के लिए मकर संक्रांति के दिन खीर, सफेद तिल के लड्डू, मावा से बनी मिठाई, खिचड़ी आदि का दान करना लाभकारी रहेगा।

सिंह / Leo

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। ऐसे में सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान के बाद खिचड़ी, लाल कपड़ा, रेवड़ी, गुड़ और दाल आदि का दान करना शुभ होता है।

धनु और मीन / sagittarius and pisces

बृहस्पति धन और मीन राशि का स्वामी है। अपनी शुभता को बढ़ाने के लिए इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन तिल, गुड़, खिचड़ी, मूंगफली, पपीता और पीले चंदन का दान करना शुभ रहेगा।

मकर और कुम्भ / Capricorn and Aquarius

शनि को दो राशियों का स्वामित्व है। कुम्भ और मकर राशि का स्वामी शनि है। शनिदोष से मुक्ति पाने और शनिदेव के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए मकर संक्रांति के दिन जरूरतमंदों को खिचड़ी, काला छाता, तिल का तेल या सरसों का तेल, उड़द दाल की खिचड़ी और गर्म कपड़े दान करने चाहिए।



Advertisement

rashi par thi jano patner no nature


Note :

किसी भी हेल्थ टिप्स को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य ले. क्योकि आपके शरीर के अनुसार क्या उचित है या कितना उचित है वो आपके डॉक्टर के अलावा कोई बेहतर नहीं जानता


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
Job WhatsApp Group!