महिंद्रा ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक SUV जानें कीमत और फीचर्स


Mahindra महिंद्रा ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी Electric Compact SUV XUV400 को सोमवार को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया। इसके साथ ही इस Electric Car इलेक्ट्रिक कार की कीमतों की भी घोषणा की गई। खास बात यह है कि यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी की कॉम्पैक्ट SUV XUV300 पर आधारित है। Mahindra XUV400 Electric SUV इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय बाजार में Tata Nexon EV को टक्कर देगी। जो इस वक्त भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। आइए जानें इस एसयूवी में क्या फीचर्स और ड्राइविंग रेंज मिलती है।

महिंद्रा ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक SUV जानें कीमत और फीचर्स



पेश है महिंद्रा की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400, जो बेहतर परफॉर्मेंस, डिजाइन, स्पेस और टेक्नोलॉजी का आकर्षक प्रस्ताव पेश करती है।

Mahindra XUV400 कीमत

महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी दो अलग-अलग वेरिएंट - EC और EL में उपलब्ध होगी। महिंद्रा XUV400 EV की कीमत 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। Automaker ऑटोमेकर ने घोषणा की है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती कीमत है जो पहली 5,000 बुकिंग के लिए मान्य है। यानी साफ है कि कंपनी अपनी कीमतें बढ़ाना चाहती है। महिंद्रा ने यह भी दावा किया कि उसका लक्ष्य लॉन्च के एक साल के भीतर XUV400 की 20,000 यूनिट्स की डिलीवरी करना है।

Mahindra XUV400 रंग विकल्प

इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी पांच अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध है, जो आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू हैं, जिसमें साटन कॉपर डुअल-टोन विकल्प है। महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai Kona EV और MG ZS EV जैसे प्रतिद्वंद्वियों को भी टक्कर देगी।

Mahindra XUV400 पावर और स्पीड

XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी में PSM इलेक्ट्रिक मोटर 147 hp की अधिकतम पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। Mahindra XUV400 की टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटा है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड हैं जो पावर डिलीवरी और स्टीयरिंग फील को बदल देते हैं। XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

Mahindra XUV400 बैटरी पैक और चार्जिंग

XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बैटरी क्षमता 39.4 kWh है और बैटरी पैक IP67 वॉटर और डस्ट-प्रूफ है। बैटरियों के लिए चिलर और हीटर भी हैं और बैटरियां भारत में ही निर्मित होती हैं।

Mahindra Electric SUV XUV 400 Book: Click Here

Mahindra XUV400 इंटीरियर और फीचर्स

Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV में 17.78 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। इसके अलावा ब्लूसेंस प्लस ऐप भी दिया गया है जो 60 से ज्यादा मोबाइल ऐप आधारित फीचर्स को कनेक्ट करने की सुविधा देता है। इसके साथ ही इसमें ऑटो हेडलैंप, स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ORVM, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और सिंगल-पेन सनरूफ, लेदरेट सीटें, ऊंचाई एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर वाइपर और वॉशर है। फ्रंट आर्मरेस्ट के साथ स्टोरेज, रियर आर्मरेस्ट के साथ स्टोरेज जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।


Advertisement

rashi par thi jano patner no nature


Note :

किसी भी हेल्थ टिप्स को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य ले. क्योकि आपके शरीर के अनुसार क्या उचित है या कितना उचित है वो आपके डॉक्टर के अलावा कोई बेहतर नहीं जानता


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
Job WhatsApp Group!