FASTag से लेकर रसोई गैस तक 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम


Rules change from 1 April 2024 से नया कारोबारी साल शुरू होगा। नए कारोबारी साल और 2024 के चौथे महीने की शुरुआत के साथ ही कई वित्तीय नियम बदल जाएंगे।

FASTag से लेकर रसोई गैस तक 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम



आपको बता दें कि हर महीने की शुरुआत में कई वित्तीय नियम बदलते हैं। इन वित्तीय नियमों का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि अप्रैल 2024 से कौन से वित्तीय नियम बदल रहे हैं।

LPG Gas की कीमत

देशभर में हर महीने की 1 तारीख को LPG Cylinder Price एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अपडेट की जाती हैं। एलपीजी की कीमतें भी 1 अप्रैल, 2024 को अपडेट की जाएंगी। हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 के बीच इनकी कीमतों में बदलाव की संभावना बहुत कम है।

Fastag KYC अनिवार्य है

1 अप्रैल 2024 से FASTag को लेकर नियम बदल रहे हैं। अगर आपने 31 मार्च 2024 तक Fastag KYC फास्टैग केवाईसी अपडेट नहीं किया तो अगले महीने से आपको दिक्कत हो सकती है। बैंक बिना KYC के FASTag को निष्क्रिय कर देगा। इसका मतलब है कि Fastag फास्टेग में बैलेंस होने पर भी इसके जरिए भुगतान नहीं किया जा सकेगा। NHAI एनएचएआई ने Fastag KYC फास्टैग केवाईसी अनिवार्य कर दिया है।

PAN Aadhar Link पैन-आधार लिंक

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। पैन को आधार से लिंक Pan-Aadhaar Link करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2024 है। पैन को आधार कार्ड से लिंक न कराने पर पैन नंबर रद्द किया जा सकता है। यानी पैन को दस्तावेज के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। 1 अप्रैल के बाद पैन को आधार से लिंक करने पर यूजर को 1,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। जुर्माने से बचने के लिए यूजर को 31 मार्च 2024 तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करा लेना चाहिए।

EPFO ईपीएफओ का नया नियम

1 अप्रैल 2024 से EPFO ​​के नियम भी बदलने जा रहे हैं। दरअसल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अगले महीने से नया नियम लागू करने जा रहा है। इस नियम के मुताबिक, अब नौकरी बदलने पर PF पीएफ अकाउंट ऑटो मोड में ट्रांसफर हो जाएगा। इसका मतलब है कि अब यूजर को अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए रिक्वेस्ट देने की जरूरत नहीं होगी। इस नियम के लागू होने के बाद यूजर्स की मुश्किलें कुछ हद तक कम हो जाएंगी।

SBI Credit Card एसबीआई क्रेडिट कार्ड

जिन यूजर्स के पास SBI Credit Card एसबीआई क्रेडिट कार्ड है, उन्हें बता दें कि 1 अप्रैल 2024 से क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव होने जा रहा है। अगर आप SBI Credit Card एसबीआई क्रेडिट कार्ड से किराया भुगतान करते हैं तो आपको बता दें कि 1 अप्रैल से आपको किराया भुगतान पर कोई रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं दिया जाएगा। कुछ क्रेडिट कार्ड पर यह नियम 1 अप्रैल से लागू होगा, जबकि अन्य पर यह 15 अप्रैल 2024 से लागू होगा।

नई कर व्यवस्था

यदि करदाता ने अभी तक Tax कर व्यवस्था का विकल्प नहीं चुना है, तो उसके पास कुछ ही दिन बचे हैं। दरअसल, 1 अप्रैल 2024 से New Tax Policy नई टैक्स व्यवस्था डिफॉल्ट टैक्स व्यवस्था बन जाएगी। यानी करदाता को नई कर प्रणाली के नियमों के अनुसार स्वचालित रूप से कर का भुगतान करना होगा।


Advertisement

rashi par thi jano patner no nature


Note :

किसी भी हेल्थ टिप्स को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य ले. क्योकि आपके शरीर के अनुसार क्या उचित है या कितना उचित है वो आपके डॉक्टर के अलावा कोई बेहतर नहीं जानता


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
Job WhatsApp Group!