गुरु पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें दान


Guru Purnima 2024 भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा प्राचीन काल से ही प्रचलित रही है। गुरु को समर्पित इस पवित्र दिन पर शिष्य द्वारा गुरु की पूजा और सम्मान करने की परंपरा है। हिंदू संस्कृति में गुरु पूर्णिमा को भगवान से भी ऊपर माना जाता है और गुरु-शिष्य के इस रिश्ते के महत्व को समझने के लिए हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व 21 जुलाई 2024, रविवार को मनाया जाएगा।

Donate zodiac wise on guru punima

Donate Zodiac According on Guru Purnima गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर स्नान करें और पूजा करें। दरअसल इस दिन व्रत रखने की परंपरा है। लेकिन अगर किसी कारणवश आप व्रत नहीं रख पा रहे हैं तो ये मुख्य काम जरूर करें।

गुरु पूर्णिमा राशि के अनुसार मंत्र

मेष - ॐ अव्ययाय नम:
वृषभ - ॐ जीवाय नम:
मिथुन - ॐ धीवराय नम:
कर्क - ॐ वरिष्ठाय नम:
सिंह - ॐ स्वर्णकायाय नम:
कन्या - ॐ हरये नम:
तुला - ॐ विविक्ताय नम:
वृश्चिक - ॐ जीवाय नम:
धनु - ॐ जेत्रे नम:
मकर - ॐ गुणिने नम:
कुंभ - ॐ धीवराय नम:
मीन - ॐ दयासाराय नम:

गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें ये दान

मेष:- गुरु पूर्णिमा के दिन मेष राशि के गुरु का आशीर्वाद लें और किसी गरीब व्यक्ति को लाल या पीले रंग के कपड़े दान करें। इससे मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ:- इस राशि के लोगों को गीता का पाठ करना चाहिए और जरूरतमंद बच्चों को किताबें दान करनी चाहिए। इस उपाय से धन लाभ होगा।

मिथुन:- मिथुन राशि वाले गुरु पूर्णिमा के दिन किसी गौशाला में धन का दान करें। गाय का दान भी सर्वोत्तम माना गया है। इससे उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।

कर्क:- इस दिन कर्क राशि के लोग संतान प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु का हवन करें और कन्याओं को खीर का दान करें।

सिंह:- सिंह राशि वालों को गुरु पूर्णिमा के दिन पीतल का दान करना चाहिए, इससे दरिद्रता दूर होती है।

कन्या:- कन्या राशि के लोग गुरु पूर्णिमा के दिन अनाथ बच्चों के साथ समय बिताते हैं और अपना ज्ञान साझा करते हैं। उन्हें दान स्वरूप कुछ पुस्तकें उपहार स्वरूप दें।

तुला:- तुला राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन श्रीहरि को केसर चढ़ाना चाहिए और केले का दान करना चाहिए। इस उपाय से देवी लक्ष्मी आकर्षित होंगी।

वृश्चिक:- गरीबों को खाना खिलाएं या कपड़े दान करें।

धनु:- गुरु पूर्णिमा के दिन धनु राशि वाले लोगों को मंदिर में चने का दान करना चाहिए, इससे घर में सुख-शांति आती है।

मकर:- मकर राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन चप्पल और छाते का दान करना चाहिए। इस उपाय से तनाव दूर होगा।

कुंभ:- कुंभ राशि वालों को गुरु पूर्णिमा के दिन अपने पिता की सेवा करनी चाहिए, उनके साथ समय बिताना चाहिए और उनकी पसंदीदा चीजें उपहार में देनी चाहिए। इससे भाग्य में वृद्धि होगी।

मीन:- गुरु पूर्णिमा के दिन वृद्धाश्रम में श्रद्धानुसार वस्त्र दान करने से मीन राशि के जातकों के कष्ट दूर होंगे।

Note: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और विश्वास पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Sharkstankindia किसी भी तरह की वैधता, जानकारी का समर्थन नहीं करता है। किसी भी जानकारी या धारणा को लागू करने से पहले किसी संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।


Post a Comment

Previous Post Next Post